• Breaking News

    शनिवार, 10 जनवरी 2009

    लालू की विदेश यात्रा

    Publish date : 10-01-2009
    सत्तू व दातुन लेकर लालू जायेंगे जापान और सिंगापुर
    पटना : रेलमंत्री लालू प्रसाद जापान के हाइटेक शहर टोङ्घयो और सिंगापुर की यात्रा करेंगे, तो बिहार का सत्तू और दातुन भी उनके साथ होगा. आठ दिनों की विदेश यात्रा के दौरान लालू ठेठ गंवई अंदाजवाले अपने पारंपरिक कपड़ों में जापानियों से मिलेंगे. यात्रा की तैयापरयों में जुटे रेलमंत्री के लिए खास तौर पर पटना से दातुन और सत्तू भेजा जा रहा है.अपने चिर पपरचित अंदाज में लालू की यह तीसरी विदेश यात्रा है. रेलमंत्री की जापान यात्रा 11 जनवरी की रात से शुरू होगी. जापान एयरलाइंस के विमान से सात बज कर पचास मिनट पर रेलमंत्री का कुनबा रवाना होगा और 12 की सुबह साढ़े ह बजे टोक्यो की धरती पर लालू का विमान उतरेगा. प्रसाद के साथ रेलवे अधिकापरयों की टीम भी होगी. इस दिन रेलमंत्री जापान स्थित भारतीय राजदूत के खास मेहमान होंगे. 13 जनवरी को दूतावास में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वे साढ़े चार सौ किलोमीटर की स्पीड वाली जापानी बुलेट ट-ेन की यात्रा करेंगे. टोक्यो स्टेशन से शुरू होनेवाली इस ट-ेन की यात्रा कर प्रसाद जापान के सायनकोबी शहर जायेंगे. सायनकोबी में रालिंग हेवी इंडस्ट-ीज के अधिकापरयों के साथ उनकी बैठक निर्धापरत है. 14 जनवरी को रेलमंत्री काबासाइ इंडस्ट-ीज पपरसर का भ्रमण करेंगे और वहां कार्यरत लोगों को प्रबंधन के गुर सिखायेंगे. इसी दिन जापानी बुलेट ट-ेन से प्रसाद क्योइचोव शहर के लिए रवाना हो जायेंगे. 15 जनवरी को टोक्यो के मेट-ोपोलिटिंग का भ्रमण करेंगे और जापानी दूतावास में आपदा प्रबंधन को लेकर रेलमंत्री का व्याख्यान भी होगा. इसी दिन प्रसाद की भेंट जापान सरकार के इकोनामी व ट-ेड मंत्री और पर्यटन मंत्री के साथ होगी. इस दौरान जापान सरकार के मंत्रियों द्वारा आयोजित भोज में प्रसाद शामिल होंगे. इस दौरान भारत और जापान के बीच आपसी संबंधों पर विचार-विमर्श होगा. 16 जनवरी की रात्रि में लालू प्रसाद जापान से विदा होकर सिंगापुर आयेंगे. 17 जनवरी को सिंगापुर के ली-क्योन इ स्कूल आफ पब्लिक पोलिसी केोत्रों के बीच लालू प्रसाद का प्रबंधन विषय पर व्याख्यान होगा. 18 जनवरी को रेलमंत्री अपनी टीम के साथ दिल्ली लौट आयेंगे.

    कोई टिप्पणी नहीं:

    एक टिप्पणी भेजें