Publish date : 15-01-2009
पटना : राजनीति के अखाड़े में सुर्खियों में रहनेवाले रेलमंत्री लालू प्रसाद अब ऐनमेशन की दुनिया में भी पहुंच गये हैं. आधे घंटे की ऐनमेडेट फिल्म में लालू प्रसाद के किरदार को उतारने की योजना पर काम चल रहा है. इस योजना के पहले चरण में बनी दो मिनट की फिल्म में लालू प्रसाद भाग रहे हैं और उनके पीे-पीे टीवी कैमरामैन को भागते हुए दिखाया गया है. लालू उससे पिंड ुड़ाने के लिए शौचालय में घुस जाते हैं. कहते हैं-‘टीआरपी बढ़ाने के लिए हीये से लाइव करेगा का रे?’ऐनमेशन फिल्म बना रहे हैं बिहार के युवा कार्टूनिस्ट पवन. पवन कहते हैं कि लालू प्रसाद उनके पसंदीदा किरदार रहे हैं. लालू प्रसाद पर उनके हजारों कार्टून प चुके हैं. आम आदमी को केंद्र में रख कर लालू-राबड़ी राज पर बनाये गये उनके कार्टून गुदगुदाते हैं और चुटीले अंदाज के कारण चुभते भी हैं. बताया जाता है कि अपने नये अवतार को लालू प्रसाद ने देखा भी. लालू टॉफी से लेकर लालू पटाखों तक में आकर बाजार में धूम मचानेवाले लालू पर बन रही ऐनमेशन फिल्म में उनके अंदाज-ए-बयां को रोचक तरीके से पेश किया गया है. एक स्थानीय अखबार में बतौर कार्टूनिस्ट काम करनेवाले पवन कहते हैं कि लालू प्रसाद पर काम करना उन्हें बहुत भाता है. पिले करीब 20 साल से वे लालू प्रसाद पर कार्टून बना रहे हैं. पवन का हर कार्टून राजनीति के खेल में आम आदमी की दशा का शिनाख्त करता हुआ लगता है. ऐनमेशन फिल्म की खासियत यह भी है कि उनके किरदार लालू प्रसाद की तरह ठेठ अंदाज में बात करते हैं.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें