संवाददाता,पटना
कोरोना
काल में दुनियां में हुए पहले चुनाव में मतदाताओं ने अपने मताधिकार का
प्रयोग किया. विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 71 सीटों पर बुधवार को वोट
पड़ा. अहले सुबह सात बजे से 16 जिलों के 71 सीटों पर मतदान का काम आरंभ
हुआ, दिन के 11बजे तक सभी सीटों पर कुल 18.48 प्रतिशत लोगों ने अपने वोट
डाले. सबसे अधिक भागलपुंर में में 23.42 प्रतिशत वोट डाले गये. जबकि सबसे
कम जहानाबाद जिले में 11.41 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.
पटना जिले की मोकामा, बाढ़, मसौढ़ी सुरक्षित, विक्रम और पालीगंज में नौ
बजे तक 6.74 प्रतिशत वोट गिरे. गया में गया टाउन के भाजपा प्रत्याशी और
सरकार में मंत्री डा प्रेम कुमार के खिलाफ वहां के एसएसपी ने कोतवाली थाने
में प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया है. उनके खिलाफ कमल डछाप वाले
मास्क लगा कर बूथ पर वाेट डालने का आरोप लगा है.वोट की शुरूआत में
मतदाताओं की संख्या बूथों पर बहुत ही कम रही. पर ज्यों-ज्यों दिन चढ़ता
गया, मतदान केंद्रों पर बड़ी संख्या में महिलाआें और युवा वोटरों की कतार
लगने लगी. मतदाताओं में खासा उत्साह दिखा. गया शहर में दिन के 10 बजे तक
12 प्रतिशत लोगो ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. शुरूआती दो घंटे में
सबसे कम भागलपुर और कैमूर में वोट पड़े. दिन के 10 बजे तक भागलपुर में 03.2
प्रतिशत तो कैमूर में 03.09 प्रतिशत ही वोट गिरे. वहीं औरंगाबाद में सबसे
अधिक 11.47 प्रतिशत और बांका जिले में 09.07 प्रतिशत वोट डाले गये.
दिन के 11 बजे तक की जिला वार स्थितिजमुई जिले के कुल 13.91 प्रतिशत
सिकंदरा में 15.51 प्रतिशतजमुई में 11.72 प्रतिशत
झाझा में 15.70 प्रतिशतचकाई में 12.60 प्रतिशत वोट गिरे
नवादा जिले में 23.42 प्रतिशतरजौली में 20 प्रतिशत
हिसुआ में 26.54 प्रतिशतनवादा में 24.70
गोविंदपुर में 25.80वारसलीगंज में 19.85 प्रतिशत
गया जिले में 19.10 प्रतिशत वोट पड़ेगुरुअा में 22.30 प्रतिशत
शेरघाटी में 15 प्रतिशतइमामगंज में 24 प्रतिशत
बाराचट्टी में 16.93बोध गया में 17 प्रतिशत
टिकारी में 15.76गया टाउन में 17 प्रतिशत
बेलागंज में 12 प्रतिशतअतरी में 11 प्रतिशत
वजीरगंज में 12 प्रतिशतऔरंगाबाद में 19.79 प्रतिशत वोट पड़े
गोह में 23 प्रतिशतओबरा में 22 प्रतिशत
नवीनगर में 11 प्रतिशतकुटुंबा में 24 प्रतिशत
औरंगाबाद में 15.20 प्रतिशतरफीगंज में 23 प्रतिशत
जहानाबाद में 11.41 प्रतिशत वोट पड़ेजहानाबाद में 11.35 प्रतिशत
घोसी में 12.08 प्रतिशतमकदुमपुर में 10.76 प्रतिशत
अरवल में 14.81 प्रतिशत वोट पड़ेअरवल में 16.12 प्रतिशत
कुर्था में 13.46 प्रतिशतरोहतास में 15.87 प्रतिशत वोट पड़े
चेनारी में 15 प्रतिशतसासाराम में 17 प्रतिशत
करगहर में 20.50 प्रतिशतदिनारा में 17 प्रतिशत
नोखा में 14 प्रतिशतडेहरी में 14.20 प्रतिशत
काराकाट में 13.20 प्रतिशत भागलपुर में 23.01 प्रतिशत वोट पड़े
कहलगांव में 25.20 प्रतिशतसुलतानगंज में 20.80 प्रतिशत
बांका में 22.58 प्रतिशत वोट पड़ेअमरपुर में 21 प्रतिशत
धोरैया में 23.50 प्रतिशतबांका में 24.60 प्रतिशत
कटोरिया में 22.50 प्रतिशतबेलहर में 21.60 प्रतिशत
मुंगेर में 15.20 प्रतिशत वोट पड़ेतारापुर में 16 प्रतिशत
मुंगेर में 18 प्रतिशतजमालपुर में 11.50 प्रतिशत
लखीसराय में 26.75 प्रतिशत वोट पड़ेसूर्यगढ़ा में 26.50 प्रतिशत
लखीसराय में 27 प्रतिशतशेखपुरा में 17.31 प्रतिशत वोट पड़े
शेखपुरा में 16.15 प्रतिशतबरबीघा में 18.63 प्रतिशत
पटना जिले में 19.97 प्रतिशत वोट पड़ेमोकामा में 18.33 प्रतिशत
बाढ़ में 15.20 प्रतिशतमसौढ़ी में 20.10 प्रतिशत
पालीगंज में 21.33 प्रतिशतविक्रम में 19.57 प्रतिशत
भोजपुर में 16.21 प्रतिशत वोट पड़ेसंदेश में 15.20 प्रतिशत
बड़हरा में 14.90 प्रतिशतआरा में 16.20 प्रतिशत
अगियांव में 18.40 प्रतिशततरारी में 16.40 प्रतिशत
जगदीशपुर में 15.20 प्रतिशतशाहपुर में 17.40 प्रतिशत वोट पड़े
बक्सर में 19.10 प्रतिशत वोट पड़ेब्रह्मपुर में 17.66 प्रतिशत वोट पड़े
बक्सर में 21.70 प्रतिशतडुमरावं में 19.20 प्रतिशत
राजपुर में 18.20 प्रतिशतकैमूर में 16.98 प्रतिशत वोट पड़े
रामगढ़ में 21 प्रतिशतमोहनिया में 16 प्रतिशत
भभुआ में 15 प्रतिशतचैनपुर में 16 प्रतिशत वोट गिरे.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें