• Breaking News

    बुधवार, 28 अक्टूबर 2020

    bihar election


    गया में मंत्री डा प्रेम कुमार के खिलाफ एफआइआर, 11 बजे तक 18.48 प्रतिशत वोट,बूथों पर बड़ी संख्या में महिलाओं की लगी कतार


    संवाददाता,पटना


    कोरोना काल में दुनियां में हुए पहले चुनाव में मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 71 सीटों पर बुधवार को वोट पड़ा. अहले सुबह सात बजे से 16 जिलों के 71 सीटों पर मतदान का काम आरंभ हुआ, दिन के 11बजे तक सभी सीटों पर कुल 18.48 प्रतिशत लोगों ने अपने वोट डाले. सबसे अधिक भागलपुंर में में 23.42 प्रतिशत वोट डाले गये. जबकि सबसे कम जहानाबाद जिले में 11.41 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. पटना जिले की मोकामा, बाढ़, मसौढ़ी सुरक्षित, विक्रम और पालीगंज में नौ बजे तक 6.74 प्रतिशत वोट गिरे. गया में गया टाउन के भाजपा प्रत्याशी और सरकार में मंत्री डा प्रेम कुमार के खिलाफ वहां के एसएसपी ने कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया है. उनके खिलाफ कमल डछाप वाले मास्क लगा कर बूथ पर वाेट डालने का आरोप लगा है.

    वोट की शुरूआत में मतदाताओं की संख्या बूथों पर बहुत ही कम रही. पर ज्यों-ज्यों दिन चढ़ता गया, मतदान केंद्रों पर बड़ी संख्या में महिलाआें और युवा वोटरों की कतार लगने लगी. मतदाताओं में खासा उत्साह दिखा. गया शहर में दिन के 10 बजे तक 12 प्रतिशत लोगो ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. शुरूआती दो घंटे में सबसे कम भागलपुर और कैमूर में वोट पड़े. दिन के 10 बजे तक भागलपुर में 03.2 प्रतिशत तो कैमूर में 03.09 प्रतिशत ही वोट गिरे. वहीं औरंगाबाद में सबसे अधिक 11.47 प्रतिशत और बांका जिले में 09.07 प्रतिशत वोट डाले गये.


    दिन के 11 बजे तक की जिला वार स्थिति

    जमुई जिले के कुल 13.91 प्रतिशत


    सिकंदरा में 15.51 प्रतिशत

    जमुई में 11.72 प्रतिशत


    झाझा में 15.70 प्रतिशत

    चकाई में 12.60 प्रतिशत वोट गिरे


    नवादा जिले में 23.42 प्रतिशत

    रजौली में 20 प्रतिशत


    हिसुआ में 26.54 प्रतिशत

    नवादा में 24.70


    गोविंदपुर में 25.80

    वारसलीगंज में 19.85 प्रतिशत


    गया जिले में 19.10 प्रतिशत वोट पड़े

    गुरुअा में 22.30 प्रतिशत


    शेरघाटी में 15 प्रतिशत

    इमामगंज में 24 प्रतिशत


    बाराचट्टी में 16.93

    बोध गया में 17 प्रतिशत


    टिकारी में 15.76

    गया टाउन में 17 प्रतिशत


    बेलागंज में 12 प्रतिशत

    अतरी में 11 प्रतिशत


    वजीरगंज में 12 प्रतिशत

    औरंगाबाद में 19.79 प्रतिशत वोट पड़े


    गोह में 23 प्रतिशत

    ओबरा में 22 प्रतिशत


    नवीनगर में 11 प्रतिशत

    कुटुंबा में 24 प्रतिशत


    औरंगाबाद में 15.20 प्रतिशत

    रफीगंज में 23 प्रतिशत


    जहानाबाद में 11.41 प्रतिशत वोट पड़े

    जहानाबाद में 11.35 प्रतिशत


    घोसी में 12.08 प्रतिशत

    मकदुमपुर में 10.76 प्रतिशत


    अरवल में 14.81 प्रतिशत वोट पड़े

    अरवल में 16.12 प्रतिशत


    कुर्था में 13.46 प्रतिशत

    रोहतास में 15.87 प्रतिशत वोट पड़े


    चेनारी में 15 प्रतिशत

    सासाराम में 17 प्रतिशत


    करगहर में 20.50 प्रतिशत

    दिनारा में 17 प्रतिशत


    नोखा में 14 प्रतिशत

    डेहरी में 14.20 प्रतिशत


    काराकाट में 13.20 प्रतिशत

    भागलपुर में 23.01 प्रतिशत वोट पड़े


    कहलगांव में 25.20 प्रतिशत

    सुलतानगंज में 20.80 प्रतिशत


    बांका में 22.58 प्रतिशत वोट पड़े

    अमरपुर में 21 प्रतिशत


    धोरैया में 23.50 प्रतिशत

    बांका में 24.60 प्रतिशत


    कटोरिया में 22.50 प्रतिशत

    बेलहर में 21.60 प्रतिशत


    मुंगेर में 15.20 प्रतिशत वोट पड़े

    तारापुर में 16 प्रतिशत


    मुंगेर में 18 प्रतिशत

    जमालपुर में 11.50 प्रतिशत


    लखीसराय में 26.75 प्रतिशत वोट पड़े

    सूर्यगढ़ा में 26.50 प्रतिशत


    लखीसराय में 27 प्रतिशत

    शेखपुरा में 17.31 प्रतिशत वोट पड़े


    शेखपुरा में 16.15 प्रतिशत

    बरबीघा में 18.63 प्रतिशत


    पटना जिले में 19.97 प्रतिशत वोट पड़े

    मोकामा में 18.33 प्रतिशत


    बाढ़ में 15.20 प्रतिशत

    मसौढ़ी में 20.10 प्रतिशत


    पालीगंज में 21.33 प्रतिशत

    विक्रम में 19.57 प्रतिशत


    भोजपुर में 16.21 प्रतिशत वोट पड़े

    संदेश में 15.20 प्रतिशत


    बड़हरा में 14.90 प्रतिशत

    आरा में 16.20 प्रतिशत


    अगियांव में 18.40 प्रतिशत

    तरारी में 16.40 प्रतिशत


    जगदीशपुर में 15.20 प्रतिशत

    शाहपुर में 17.40 प्रतिशत वोट पड़े


    बक्सर में 19.10 प्रतिशत वोट पड़े

    ब्रह्मपुर में 17.66 प्रतिशत वोट पड़े


    बक्सर में 21.70 प्रतिशत

    डुमरावं में 19.20 प्रतिशत


    राजपुर में 18.20 प्रतिशत

    कैमूर में 16.98 प्रतिशत वोट पड़े


    रामगढ़ में 21 प्रतिशत

    मोहनिया में 16 प्रतिशत


    भभुआ में 15 प्रतिशत

    चैनपुर में 16 प्रतिशत वोट गिरे.

    कोई टिप्पणी नहीं:

    एक टिप्पणी भेजें